

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

GST team raids Hariom Ingots and Power Limited
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित प्रमुख औद्योगिक इकाई हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में जीएसटी विभाग की टीम द्वारा व्यापक जांच जारी है। सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे दो गाड़ियों में आई जीएसटी टीम ने कंपनी परिसर में प्रवेश किया और उसके बाद जांच की जानकारी सामने आई।
सूत्रों के अनुसार, करीब सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। अधिकारी कर भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि जांच के दौरान भी कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। कंपनी के ओनर इस समय राज्य से बाहर हैं, जिसके चलते स्टाफ और जिम्मेदार अधिकारी जांच टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं और पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे हैं।
जीएसटी विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी।