

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Gariyaband News: Speeding car hits three female students; one in critical condition; incident captured on CCTV
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। कॉलेज से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही तीन छात्राओं को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं। वे सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं, एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
सड़क दुर्घटना की पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्राओं के घायल होने की घटना कैद हुई है। CCTV फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।