

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Good news for those traveling to Maihar during Navratri! Express trains will halt here from October 11 to 22.
नवरात्रि मेले में मैहर स्थित मां शारदा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने दुर्ग-नौतनवा और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का मैहर स्टेशन पर अस्थायी टहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 11 से 22 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान ट्रेन मैहर स्टेशन पर पांच मिनट तक रुकेगी, जिससे यात्रियों के उतरने और चढ़ने में सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, नौतनवा से दुर्ग जाने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रात 1.55 बजे मैहर स्टेशन पहुंचेगी और 5.00 मिनट रुकने के बाद रात 2.00 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसी तरह दुर्ग से नौतनवा जाने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 5.35 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद सुबह 5.40 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
आपके बता दें, कि नवरात्रि के दौरान मैहर के इस प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में श्रद्धालु बहुत अधिक संख्या में आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।