

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Groundbreaking ceremony for four new medical colleges will soon take place in Madhya Pradesh; CM Mohan Yadav has invited Union Health Minister JP Nadda to Delhi.
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीते बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पीपीपी मॉडल पर तैयार होने वाले चार नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावित भूमिपूजन समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। नड्डा ने मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धार, कटनी, पन्ना और बैतूल जिलों में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। इन कॉलेजों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन इसी महीने प्रस्तावित है।
जेपी नड्डा के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नड्डा के सहयोग और केंद्र सरकार के समर्थन से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,“मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। नए मेडिकल कॉलेजों के जुड़ने से प्रदेश में न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा मजबूत होगी, बल्कि अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाएं भी बढ़ेंगी।”