

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Supreme Court Gold Rules
आयकर छापे के दौरान सोना जब्त करने के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट की है। अब सिर्फ 500 ग्राम तक सोना रखने की छूट का मतलब यह नहीं है कि इससे ज्यादा सोना रखने पर कोई सवाल ही नहीं पूछा जा सकता।
देश में सोना रखने और आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर लंबे समय से एक नियम की चर्चा होती रही है। आमतौर पर माना जाता है कि शादीशुदा महिलाएं 500 ग्राम, अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना रख सकते हैं। इस सीमा तक सोना मिलने पर आयकर छापे के दौरान उसे जब्त नहीं किया जाता।
लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस नियम को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सोने का जब्त न होना और उसके मालिकाना हक का वैध होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। यानी किसी व्यक्ति के पास तय सीमा से अधिक सोना होने पर भी उसे रखने की अनुमति हो सकती है, बशर्ते वह यह साबित कर सके कि सोना वैध आय से खरीदा गया है या उसे वैध तरीके से प्राप्त हुआ है।
500 ग्राम से ज्यादा सोना रखना गैरकानूनी नहीं
अखबार में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, सोना रखने की कोई ऐसी ऊपरी सीमा तय नहीं है, जिसके पार जाते ही सोना अवैध हो जाए। परिवार के सदस्य 500 ग्राम से अधिक सोना भी रख सकते हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर उसकी खरीद और स्रोत से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
किसके पास कितना सोना होने पर नहीं होगी जब्ती?
आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान प्रचलित CBDT दिशानिर्देशों के अनुसार सोने के आभूषणों को लेकर ये सीमाएं हैं।
शादीशुदा महिला: 500 ग्राम तक
अविवाहित महिला: 250 ग्राम तक
पुरुष: 100 ग्राम तक
इन निर्धारित सीमाओं के भीतर सोने के आभूषण मिलने पर सामान्यतः जब्ती नहीं की जाती।
सोने के बिल और रसीद संभालकर रखना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट की इस सफाई के बाद लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने पुराने और नए गहनों से जुड़े खरीदारी के बिल, रसीद, शादी के कार्ड और विरासत में मिले गहनों से संबंधित दस्तावेज संभालकर रखें। हालांकि, पुश्तैनी आभूषणों के लिए हर मामले में खरीद का बिल होना जरूरी नहीं है।
क्या अब हर किसी से सोने का हिसाब मांगा जाएगा?
कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि हर आम नागरिक से उसके गहनों का हिसाब-किताब मांगना या निर्धारित सीमा से अधिक सोना देखते ही उसे जब्त करना सही नहीं है। कार्रवाई के दौरान सोने के स्रोत, परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों को भी ध्यान में रखना होगा।
इसलिए अगर आपके घर में शादी-ब्याह, पुश्तैनी विरासत या वर्षों से जमा किए गए सोने के गहने हैं, तो उनसे जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखना समझदारी होगी।