

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Horrific road accident on Bhopal-Indore highway, more than 6 injured in chain collision of 4 cars
भोपाल। भोपाल-इंदौर हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भौरी जोड़ के पास तेज रफ्तार से चल रही तीन से चार कारें आपस में टकरा गईं। चेन रिएक्शन में हुई इस भीषण भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्ट
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लेन बदलने की कोशिश मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक्सीडेंट का सटीक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।