

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Illicit relationship leads to murder; wife, along with her lover, brutally murders husband, dismembers body and disposes of it.
संभल (यूपी)। यूपी के संभल जिले में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक सप्ताह पहले मिले सिर व हाथ-पैर कटे शव की गुत्थी सुलझ गई है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के उजागर होने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। धड़ को घर के पास नाले में फेंका गया, जबकि सिर और हाथ-पैर राजघाट गंगा में बहा दिए गए।
कुत्ते नोच रहे थे शव, टैटू से हुई पहचान
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे ईदगाह के पास नाले में एक शव उतराता मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। शव के सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। पास में एक बैग भी मिला, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। मृतक की बायीं बाजू पर “राहुल” नाम गुदा (टैटू) होने के आधार पर पुलिस ने पहचान की दिशा में जांच बढ़ाई।
पत्नी ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी
जांच में पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने करीब एक माह पहले अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता था। इसी आधार पर शव की पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
रंगेहाथ पकड़े जाने पर बढ़ा विवाद
पूछताछ में रूबी और गौरव ने अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। राहुल को इन संबंधों पर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने दोनों को घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर राहुल ने नाराजगी जताई, मारपीट की और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत कर घर से निकालने की धमकी दी।
लोहे की रॉड और मूसल से की हत्या
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान रूबी ने गौरव से राहुल को खत्म करने को कहा। इसके बाद गौरव ने लोहे की रॉड और जूता ठोंकने वाली मूसल से राहुल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने की साजिश
अगले दिन शव छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी और दो बैग खरीदे गए। शव के टुकड़े करने के लिए जीतू मिस्त्री से कटर मशीन (ग्राइंडर) किराये पर ली गई। दोनों ने मशीन से राहुल की गर्दन और पैर काटे। सिर और कटे हुए अंगों को पन्नी में लपेटकर लाल रंग के बैग में रखा गया, जबकि धड़ को दूसरे बैग में पैक किया गया।
किराये की गाड़ी से नदी और नाले में फेंका
इसके बाद किराये की गाड़ी से सिर व हाथ-पैर वाला बैग और राहुल का मोबाइल राजघाट गंगा पुल से नदी में फेंक दिया गया। धड़ वाले बैग को पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में डाल दिया गया।
साक्ष्य जुटाए, आगे की कार्रवाई जारी
हत्या के बाद राहुल का लोवर और आरोपियों के खून से सने कपड़ों को चुन्नी मोहल्ले के पीछे एक सुनसान स्थान पर जला दिया गया। पुलिस ने मामले में जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।