

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

In Gujarat, a livestock herder's quick thinking proved lifesaving during an attack by a lioness... his life was saved after 30 minutes.
भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले की पालिताणा तहसील के गराजिया गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव के रहने वाले पशुपालक कालूभाई परमार अपने घर के पास गायों को चारा खिलाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक शेरनी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें अपने जबड़ों में जकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालूभाई और शेरनी के बीच करीब 30 मिनट तक जान बचाने की जद्दोजहद चलती रही। इस दौरान आसपास के लोग भी दहशत में आ गए, लेकिन कोई शेरनी के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
गंभीर स्थिति में भी कालूभाई ने घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखा। उन्होंने धीरे-धीरे शेरनी के सिर पर प्यार से हाथ फेरना शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस व्यवहार से शेरनी का आक्रामक रवैया शांत पड़ गया और कुछ देर बाद उसने कालूभाई को छोड़ दिया। इसके बाद शेरनी वहां से जंगल की ओर चली गई।