

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

urla 3d innovation factory blast compensation factory shutdown raipur
रायपुर। उरला औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम बेन्द्री स्थित 3-D इनोवेशन फैक्ट्री में हुए भीषण औद्योगिक हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री की सभी विनिर्माण गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों श्रमिकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई है।
मंगलवार को फैक्ट्री के फेरो एलॉयज डिवीजन में फर्नेस के लांसिंग कार्य के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट में अरुण पाण्डेय, लाल सिंह और कमल सिंह की मौत हो गई थी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाए, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई तथा फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिकों से प्रारंभिक पूछताछ कर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच के आधार पर व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 की धारा 38(1)(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री की सभी उत्पादन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में फैक्ट्री के अधिभोगी और प्रबंधक को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत सभी श्रमिकों को नियमानुसार वेतन और अन्य भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।