

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Budget 2026: In her Budget address, President Murmu praised the changed face of Bastar, while MP Santosh Pandey expressed gratitude for the eradication of Naxalism.
रायपुर। संसद सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने अभिभाषण में बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और शांति, सुरक्षा व विकास की वापसी का उल्लेख किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।
सरकार की नीतियों का दिख रहा असर
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता और जमीनी बदलावों को देश के सामने रखना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार की नीतियों का असर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर माओवादियों के आत्मसमर्पण से लाखों लोगों के जीवन में सुरक्षा और खुशहाली लौटी है, जिसे राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में प्रमुखता से रेखांकित किया।
बीजापुर यात्रा का जिक्र, बदलाव का संकेत
संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए उस भावनात्मक अनुभव का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने 26 वर्षों बाद बीजापुर के एक दूरस्थ गांव में पहुंचकर लोगों की खुशी और विश्वास को महसूस किया। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन इस बात का संकेत है कि बस्तर अब भय और हिंसा के माहौल से बाहर निकलकर विकास और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
बस्तर ओलंपिक की सराहना को बताया ऐतिहासिक
सांसद पाण्डेय ने राष्ट्रपति द्वारा ‘बस्तर ओलंपिक’ की सराहना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज बस्तर के युवा हथियारों की जगह खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं, वे अब समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं।
आतंकवाद के खात्मे का संदेश
अंत में संतोष पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपति का यह विश्वास कि देश से आतंकवाद का पूरी तरह अंत होगा, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अभिभाषण बस्तर सहित पूरे देश के लिए आशा, विश्वास और सकारात्मक भविष्य का संदेश है।