

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Indian Railways: Important news for rail passengers, many trains will be affected from April 11 to 27 due to NI work in Bilaspur division.
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन विस्तार और ऑटो सिग्नलिंग के कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जांजगीर-नैला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 11 से 27 अप्रैल के बीच रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा रूट की 10 से अधिक ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू 16 से 27 अप्रैल तक, रायपुर-गेवरा रोड-रायपुर मेमू 15 से 27 अप्रैल तक, रायपुर-कोरबा-रायपुर पैसेंजर 15 से 27 अप्रैल तक, बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू 16 से 27 अप्रैल तक और बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 11 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेंगी।
कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से ही चलेंगी
गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी। वहीं झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) भी झारसुगुड़ा की बजाय बिलासपुर से ही संचालित की जाएगी। इस दौरान बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोरबा-बिलासपुर के बीच विशेष व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 (हसदेव एक्सप्रेस) को 16 से 27 अप्रैल तक इस सेक्शन में पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, ताकि स्थानीय यात्रियों को राहत मिल सके।
विशाखापत्तनम रूट पर भी असर
इसी बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित रहेगी। रेलवे के अनुसार 9, 11, 13, 20, 23 और 25 अप्रैल को यह ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी। इस दौरान आरसीसी सेगमेंट बॉक्स इंस्टॉलेशन और गर्डर लॉन्चिंग जैसे तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
यात्रियों को दी गई सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी ‘NTES’ या ‘रेल मदद’ ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।