

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Inmate hanged himself in barrack in Raipur Central Jail administration in a tizzy
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ओम प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश ने जेल बैरक में फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जेल प्रशासन और पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गए हैं। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए कैदी के बैरक साथियों और जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।