

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Iran-Israel Conflict: PM Modi's statement in Rajya Sabha, India ready for West Asia crisis
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया संकट पर मंगलवार को विस्तृत वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ा रहा है और भारत के व्यापार मार्ग प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताते हुए पीएम ने कहा कि युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रह सकते हैं।
तेल, गैस और फर्टिलाइजर की निर्बाध आपूर्ति
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य देश में तेल, गैस और फर्टिलाइजर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी संवाद और कूटनीति के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग खोजने का प्रयास जारी है। इसके लिए सरकार ने सात अधिकार प्राप्त अंतर-मंत्रालयी समूह बनाए हैं, जो आपूर्ति श्रृंखला, महंगाई और पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर त्वरित रणनीति तैयार करेंगे।
सर्वदलीय बैठक और रणनीति
सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सत्ताधारी और विपक्षी दल शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि सरकार सतर्क है और हर चुनौती के लिए पूरी गंभीरता से रणनीति बना रही है। उन्होंने राज्यों से भी कोरोना काल की तरह “टीम इंडिया” की तरह सहयोग का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध के लगभग 25 दिन बीत चुके हैं और भारत ने अन्य देशों की तुलना में खुद को संभाल रखा है। अगले एक पखवाड़े तक सरकार पूरी तैयारी के साथ इसके प्रभाव को कम करने का प्रयास करेगी।