

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

JP Nadda, Shivraj Singh Chouhan, and Sudhanshu Trivedi will arrive in Raipur tomorrow.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर केंद्रीय नेताओं का दौरा होने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान तीनों नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नड्डा दुर्ग में जनसभा को संबोधित करने के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे, जबकि शिवराज सिंह चौहान 31 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे।
दुर्ग के महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को नड्डा संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में आयोजित खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। यह पदयात्रा भी भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के दौरे को देखते हुए रायपुर और दुर्ग में भाजपा के कार्यक्रमों को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।