

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

shivraj singh chouhan mother kashi bai death chhattisgarh visit cancelled
रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां काशी बाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। मां के निधन के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचने वाले थे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां भी की गई थीं, लेकिन मां के निधन के बाद पारिवारिक शोक के चलते दौरा रद्द कर दिया गया।
भोपाल में होंगे अंतिम दर्शन, जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार, काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा।
जैत गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार और करीबी लोग इस दौरान अंतिम विदाई देंगे।
शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने का था कार्यक्रम
बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने वाले थे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां चल रही थीं।
हालांकि, मां के निधन के बाद दौरा स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल केंद्रीय मंत्री के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।