

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jashpur News: Horrific road accident in Jashpur; three members of the same family killed; driver of the unidentified vehicle fled the scene.
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर देर शाम हुए इस हादसे में बाइक सवार माता-पिता और उनके बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार सरडीह से बाइक पर सवार होकर अपने गांव सामरबार लौट रहा था। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता, माता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की असमय मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।