

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jhanak fame Dolly Sohi passes away sister dies a day before
मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि 'झनक' फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। उनका आज सुबह निधन हो गया। 'कुमकुम भाग्य' और 'देवो के देव-महादेव' जैसे टीवी शोज से घर-घर में मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस डॉली की मौत से टीवी जगत में इस वक्त शोक की लहर है। बता दें कि, उनकी मौत से ठीक एक दिन पहले ही उनकी बहन अमनदीप सोही का भी निधन हुआ था। डॉली की बहन अमनदीप सोही की मौत जॉन्डिस के कारण हुई थी।
'झनक' फेम डॉली सोही के निधन की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस और उनके दोस्त उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। उनकी बहन अमनदीप की मौत के कुछ ही घंटों बाद ही डॉली सोही ने भी दम तोड़ दिया है। इस खबर से एक्ट्रेस का परिवार पूरी तरह से टूट गया है। दोनों बेटियों को खोने के गम से उनके परिवार का बुरा हाल है।
8 मार्च को डॉली सोही के परिवार ने उनके निधन के बारे में जानकारी शेयर की। डॉली के परिवार ने लिखा, 'हमारी प्यारी डॉली का आज सुबह दुनिया को छोड़कर चली गई। सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हुई है। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।' डॉली सोही की सर्वाइकल कैंसर से मौत हुई है। एक्ट्रेस पिछले कई महीनों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं।
डॉली सोही को 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। टीवी एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद उनको इस साल की शुरुआत में एक अस्पताल में एडमिट किया गया था। डॉली सोही के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में सीरियल 'कलश' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 'कमाल', 'कुसुम', 'भाभी', 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'हिटलर दीदी', 'देवों के देव-महादेव' जैसे टीवी शोज में काम किया था। आखिरी बार उन्हे 'झनक' में देखा गया।