

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

JioFinance app launches FD facility from several banks and NBFCs, offering interest up to 8.15%
मुंबई। जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस नई सुविधा के जरिए ग्राहकों को अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स एक ही ऐप पर कई वित्तीय संस्थानों की एफडी योजनाओं की तुलना कर निवेश कर सकेंगे।
8.15 प्रतिशत तक ब्याज दर का विकल्प
जियोफाइनेंस ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की एफडी उपलब्ध कराई गई है। यूजर्स ब्याज दर के आधार पर अलग-अलग विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर 8.15 प्रतिशत सालाना तक ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
पूरी तरह डिजिटल और तेज प्रक्रिया
जियोफाइनेंस ऐप के जरिए एफडी बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे ग्राहक कुछ ही मिनटों में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में एकीकृत डैशबोर्ड की सुविधा दी गई है, जहां यूजर्स अपने निवेश का रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
ग्राहकों के लिए निवेश प्रबंधन होगा सरल
जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि एफडी देश में बचत का एक लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन ग्राहकों को अलग-अलग एफडी योजनाओं की तुलना और निवेश ट्रैक करने में अक्सर परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि जियोफाइनेंस ऐप के जरिए रिसर्च, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाया गया है, ताकि यूजर्स अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।