Kumari Selja said - We were disappointed by the defeat, but not disappointed
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश CM के नाम का जल्द होगा ऐलान, 11 को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक
बैठक के बाद कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज छत्तीसगढ़ के चुनावी परिणाम से जुड़ी समीक्षा बैठक हुई है। बैठक में सभी नेताओं ने अपने विचार रखे। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का चुनाव हार गई, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। पांच साल सरकार में रहने के बाद वोट प्रतिशत बरकरार रहना बड़ी उपलब्धि होती है। कांग्रेस सरकार बेहतरीन योजनाएं लेकर आई। इन योजनाओं का नतीजा जमीन पर देखा गया। कांग्रेस ने जनता का भरोसा भी जीता। कांग्रेस की सरकार, भरोसे की सरकार रही।
यह भी पढ़ें- प्रोटेम स्पीकर बने अकबरुद्दीन ओवैसी का बीजेपी विधायकों ने किया विरोध, नहीं ली शपथ
कांग्रेस पार्टी सरकार नहीं बना पाई, हम निराश तो हुए हैं, लेकिन हताश नहीं हुए हैं। जनता की नजर अभी भी कांग्रेस पर है। कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाने के कई कारण हैं, जिसकी डिटेल में समीक्षा की जा रही है। कुमारी सैलजा ने आगे कहा कि समीक्षा बैठक में सभी साथियों ने मिलकर शीर्ष नेताओं को आश्वस्त किया है कि बेशक कांग्रेस की सीटें उम्मीद से कम रह गईं और कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। लेकिन कांग्रेस ने जनता का विश्वास नहीं खोया है। आने वाले समय में हम मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के हर कोने में जाएंगे और फिर से जनता का विश्वास बढ़ाएंगे। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर लाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: सीएम की रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ, सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बात
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media