

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Lamp of Blessings: The capital will be illuminated by 2.5 million lamps tomorrow on PM Modi's birthday; CM Sai will light the first lamp.
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कल 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीये जलाने की तैयारी है। राजधानी रायपुर में अकेले 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत तेलीबांधा तालाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहला दीया जलाकर करेंगे।
भाजपा संगठन ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी की है। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रायपुर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। तेलीबांधा तालाब के पास 25 लाख दीयों से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित राजधानी के जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रायपुर के महादेवघाट में भी अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा संगठन ने रायपुर के कार्यक्रम के लिए 25 लाख दीयों की व्यवस्था की है। शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के मुताबिक, कार्यक्रम में मिट्टी और गोबर से बने दीयों का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब 13 लाख गोबर के दीये विशेष रूप से तैयार करवाए गए हैं, जबकि लगभग 12 लाख मिट्टी के दीयों की व्यवस्था की गई है। दीयों में मोमबत्ती के छोटे दीयों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे तेल और बाती की आवश्यकता नहीं होगी।
इन दीयों को राजधानी के अलग-अलग बूथों तक भी पहुंचाया गया है। प्रत्येक बूथ पर करीब 100 से 200 दीये उपलब्ध कराए गए हैं।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग संख्या में दीये जलाए जाएंगे। संगठन ने इसके लिए जिलेवार लक्ष्य तय किया है।
राजनांदगांव: 15 लाख दीये
बिलासपुर: 10 लाख दीये
धमतरी: 10 लाख दीये
बालोद: 10 लाख दीये
रायगढ़: 7 लाख दीये
कोरबा: 5 लाख दीये
सरगुजा: 5 लाख दीये
जशपुर: 2.25 लाख दीये
बस्तर: 25 लाख दीये
बीजापुर: 2 लाख दीये
कांकेर: 5 लाख दीये
बेमेतरा: 1.50 लाख दीये
जांजगीर-चांपा: 6 लाख दीये
कोंडागांव: 1.11 लाख दीये
नारायणपुर: 1.05 लाख दीये
कबीरधाम: 15 लाख दीये
बलरामपुर: 1.50 लाख दीये
गरियाबंद: 10 लाख दीये
दुर्ग: 15 लाख दीये
मुंगेली: 5 लाख दीये
बलौदाबाजार-भाटापारा: 11 लाख दीये
दंतेवाड़ा: 1.50 लाख दीये
कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि अलग-अलग जिलों में मौजूद रहेंगे। बस्तर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग में मंत्री ओपी चौधरी और सरगुजा में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के महादेवघाट कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
प्रदेश के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में एक महीने के कार्यक्रम तय किए गए हैं।
इस दौरान रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की है।