

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Lashkar terrorists spotted at Shoaib Akhtar's brother's funeral; viral video sparks a stir.
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जुड़े नेताओं की मौजूदगी देखी गई। शाहिद अख्तर का 24 जून को निधन हुआ था और उन्हें इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
वायरल वीडियो के अनुसार, अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा के कथित डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी, हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद और पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान सहित कई लोग मौजूद थे। वीडियो में शोएब अख्तर भी जनाजे की नमाज में शामिल दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, यह वीडियो पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) से जुड़े आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और पाकिस्तान के आतंकवाद से कथित संबंधों को लेकर नई बहस छिड़ गई।
वीडियो में कथित तौर पर सैफुल्लाह कसूरी भी दिखाई दे रहा है, जिसे 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। इसके अलावा, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी सहयोगियों और उसके बेटे तलहा सईद की मौजूदगी का भी दावा किया जा रहा है।