

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Tehsildar Amita Tomar, who came into limelight from KBC, arrested, action taken in 2.5 crore flood relief scam
श्योपुर। श्योपुर जिले में वर्ष 2021 के बहुचर्चित बाढ़ राहत घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। करीब ढाई करोड़ रुपये के इस घोटाले में उनका नाम मुख्य आरोपित के रूप में सामने आया था।
अमिता सिंह तोमर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने के बाद देशभर में सुर्खियों में आई थीं। लेकिन अब वही नाम भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है।
सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयपुर तहसील के प्रभार से हटा दिया था। इसके एक दिन बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जांच में खुलासा हुआ है कि बाढ़ राहत के नाम पर अपात्र और काल्पनिक लोगों के नाम पर मुआवजा राशि जारी की गई, जबकि असली पीड़ितों को सहायता नहीं मिल सकी। इस मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए संकेत दिए हैं कि इस घोटाले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।