

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Lift safety in Raipur poses a major question, with frequent accidents exposing the system's weaknesses.
रायपुर। बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि मेंटेनेंस और सेफ्टी सिस्टम केवल कागजों में ही सीमित रह गए हैं। हाल ही में हुए दो हाई प्रोफाइल मामलों ने प्रशासन और आम लोगों दोनों को झकझोर दिया है।
आईएएस अधिकारी के परिवार से जुड़ा मामला, 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं
फाफाडीह स्थित पिंथालिया कॉम्प्लेक्स में आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी करीब 10 से 12 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर शहर की इमारतों में सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा है।बताया जा रहा है कि बिजली बाधित होने के बाद बैकअप सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
पहले भी हो चुका है बड़ा मामला, करेंसी टावर में 20 मिनट तक फंसी थीं अधिकारी
इससे पहले 21 अप्रैल को तेलीबांधा स्थित करेंसी टावर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही थीं। लगातार दो बड़े मामलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शहर की कई इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है।
जांच के आदेश, मेंटेनेंस और रजिस्ट्रेशन की होगी पड़ताल
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य विद्युत निरीक्षक सुरेश कुमार नेताम ने संबंधित लिफ्ट के पंजीयन, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और सुरक्षा उपकरणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।