ताजा खबर

MP न्यूज़ : थाना प्रभारी पर चलती कार में महिला से रेप का आरोप, FIR दर्ज होते ही गायब

By: शुभम शेखर CHECKED BY LATA
Jhabua
4/7/2025, 3:20:11 PM
image

MP News Police station in charge accused of raping a woman in a moving car disappeared as soon as FIR was registered

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक थाना प्रभारी पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। रेप का आरोप उसकी ही लिव इन पार्टनर ने लगाया जिसके तहत FIR दर्ज की गई है। ख़ास बात ये है कि, अपराध दर्ज होते ही आरोपी पुलिस कर्मचारी फरार हो गया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार यह पूरा दुष्कर्म का यह सिलसिला वर्ष 2019 से शुरू हुआ और बात बिगड़ने तक जारी रहा। महिला का आरोप है कि उसके साथ पहली बार चलती कार में ड्राइवर के सामने दुष्कर्म किया गया और फिर शादी का झांसा देकर यह लगातार चलता रहा। होटल संचालिका महिला ने पहली बार अक्टूबर 2022 में शिकायत की लेकिन TI के रसूख के सामने उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

फिर चलती कार में रेप

जानकारी के मुताबिक चलती कार में युवती से रेप के मामले में झाबुआ जिले के थांदला थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि कुछ साल पहले अयोध्या नगर में ढाबे पर राजकुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद राजकुमार ने एक दिन अपने घर पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती कई बार राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहि लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। युवती ने बताया कि पहली बार अक्टूबर 2022 में शिकायत दर्ज करने आई थी। पुलिस ने उल्टा उसके ऊपर ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था जो झूठ है। अब महिला थाने में टीआई (TI) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने की प्रभारी ने युक्ति को भरोसा दिलाया है कि उसके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media