ताजा खबर

Raipur Crime: भाजपा पूर्व पार्षद को इस मामले में 5 साल की जेल, MIC मेंबर के पति हैं आरोपी आकाश दुबे

By: आशीष कुमार
RAIPUR
4/12/2025, 1:01:20 AM
image

रायपुर। रायपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है। इसके अलावा पूर्व पार्षद के अन्य साथी श्याम साहू को भी कोर्ट ने सजा सुनाया है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे रायपुर निगम में MIC मेंबर है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

क्या हैं पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 का है, जहां भूमि सीमांकन को लेकर विवाद हुआ था। राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर एक शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे ताकि विवादित जमीन का सीमांकन कर सकें। इस दौरान आकाश दुबे ने उनसे बहस की और कहा कि सीमांकन कार्य को तुरंत रोका जाए। विवाद बढ़ते ही आकाश दुबे ने RI को थप्पड़ मारा और फिर बेसबॉल बैट और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान राजस्व निरीक्षक को गंभीर चोटें आई थीं और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इतना ही नहीं, आकाश दुबे ने उन्हें दंतेवाड़ा ट्रांसफर करवाने और जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी करीब 15 गवाह थे, जिनके बयान के आधार पर यह मामला आगे बढ़कर कोर्ट तक पहुंचा।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

पूर्व पार्षद ने दी थी ये सफाई

हालांकि, सुनवाई के दौरान आकाश दुबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत से राहत की गुहार लगाई और यह दावा किया कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन आरोपी कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं होने से  अदालत को उनका पक्ष कमजोर लगा।

कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

वहीं अब इस मामले मे तकरीबन 7 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज शुक्रवार को रायपुर के जिला अपर सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें 5 साल की सजा और अर्थदंड की सजा सुनाई। 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media