

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Major ACB crackdown: Female constable arrested red-handed while accepting a bribe of ₹10,000 in Jagdalpur.
जगदलपुर। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक ट्रैक्टर मालिक की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने वाहन छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की जानकारी ACB को दी थी।
जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में कोड़ेनार पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन वापस सौंपने का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के लिए महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित ट्रैक्टर मालिक ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने महिला आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी। जैसे ही आरोपी ने रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ACB की टीम फिलहाल आरोपी महिला आरक्षक से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।