

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
%2520(1)%2520(2).jpg&w=3840&q=75)
Major accident while returning after visiting Bamleshwari Devi temple trolley separated from the ropeway and fell down
राजनंदगांव। शुक्रवार को डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी देवी मंदिर से दर्शन के बाद लौटते समय ट्रॉली 'रोपवे' से अलग होकर नीचे गिर गई। हादसे में बीजेपी नेता रामसेवक पैंकरा, बीजेपी प्रदेश महासचिव भरत वर्मा समेत 6 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत वर्मा की हालत गंभीर है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न लगभग दो बजे पहाड़ी पर स्थित बम्लेश्वरी देवी मंदिर से उतरते समय ‘रोपवे’ का इस्तेमाल करने के बाद हुई।उन्होंने बताया कि ट्रॉली ‘रोपवे’ से अलग होकर नीचे गिर गयी और इस घटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा नेता दया सिंह और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों में भरत वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पैंकरा, वर्मा, दया सिंह और दो अन्य लोग शुक्रवार सुबह बम्लेश्वरी माता का दर्शन करने के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे थे। सभी लोग पहाड़ी पर लगे ‘रोपवे’ से ऊपर गए और जब वह दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे तब नीचे आते समय ट्रॉली ‘रोपवे स्टेशन’ पहुंचने से ठीक पहले अचानक नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने ट्रॉली से बाहर निकाला और डोंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया कि भरत वर्मा की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि, डोंगरगढ़ कस्बे में लगभग 1,600 फुट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां बमलेश्वरी देवी के प्रसिद्ध मंदिर में देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
