

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major action by Income Tax Department in Bilaspur, raid on Narmada Drinks Factory
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पर दबिश दी है। यह कंपनी कोका-कोला ब्रांड के पेय पदार्थों का निर्माण करती है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े मामलों में की जा रही बताई जा रही है।
तड़के पहुंची आयकर टीम
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार तड़के फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम ने परिसर में मौजूद दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और कंपनी से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली में हेड ऑफिस, स्थानीय स्तर पर संचालन
सूत्रों के अनुसार, कंपनी का हेड ऑफिस दिल्ली में स्थित है। कंपनी के मालिक प्रदीप अग्रवाल बताए जा रहे हैं, जबकि बिलासपुर में संचालन की जिम्मेदारी नवनीत अग्रवाल संभाल रहे हैं। आयकर टीम कंपनी के आय, निवेश और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।
देशभर के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
बताया जा रहा है कि कंपनी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। इनमें रायपुर स्थित डिपो के अलावा उदयपुर, जबलपुर और नागपुर में मौजूद यूनिट्स शामिल हैं। इन स्थानों पर भी दस्तावेजों की जांच और अधिकारियों से पूछताछ जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जांच के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए फैक्ट्री परिसर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैक्स चोरी से जुड़े बड़े इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।