

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major administrative reshuffle in Chhattisgarh Police; 36 ASPs and 92 DSPs transferred, view the order.
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण पुलिस सहित कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादलों के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार 36 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) का स्थानांतरण किया गया है। यह बदलाव पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
तबादला सूची में रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नई पदस्थापनाओं के तहत कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई अधिकारियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है।