

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Massive fire at Bhiwadi chemical factory; 7 workers burnt alive, 2 feared trapped
जयपुर। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिला अंतर्गत भिवाड़ी शहर में सोमवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लगने से सात श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में अब भी दो कर्मचारियों के कारखाने के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक यह घटना भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रसायन कारखाने में हुई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।
9 कर्मचारी थे अंदर, 7 के शव बरामद
पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कारखाने के अंदर कुल नौ कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से सात के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं।
बचाव अभियान जारी
दमकल और राहत दल आग पर काबू पाने और संभावित रूप से फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करा दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।