

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Minister Gajendra Yadav left Fortuner and boarded an e-rickshaw, said
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हाल ही में अपने एक कदम से सबको चौंका दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील का सम्मान करते हुए, मंत्री जी अपनी चमचमाती सरकारी गाड़ियों और एसी का सुख छोड़कर ई-रिक्शा की सवारी करते नजर आए। दुर्ग जिले में चर्चा का विषय बने इस बदलाव के दौरान उन्होंने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि इसकी तुलना अपनी महंगी एसयूवी से भी कर दी।
हैरानी की बात यह रही कि जहां मंत्रियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की फ़ौज चलती है, वहीं गजेंद्र यादव अपने एक पीएसओ (PSO) के साथ ई-रिक्शा में बैठकर सामान्य नागरिक की तरह शहर का दौरा कर रहे हैं। सुबह से ही वे इसी वाहन से दो अलग-अलग स्थानों पर भूमि पूजन करने गए और फिर जनदर्शन के माध्यम से आम जनता से मुलाकात की।
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि तपती गर्मी में एसी गाड़ियों को छोड़कर ई-रिक्शा में बैठने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, तो मंत्री जी का जवाब काफी रोचक था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा “आप खुद बैठकर देखिए, मुझे इसमें और फॉर्च्यूनर में कोई अंतर नहीं दिख रहा है। इसमें तो गर्मी का अहसास भी नहीं हो रहा। यह बिना पेट्रोल के बैटरी से चल रहा है, जो अपने आप में बड़ी बात है।”