

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mohammad Javed murdered two real brothers by slitting their throats, UP Police killed the accused in an encounter.
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के बदायूं से कलेजा चीर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मोहम्मद साजिद ने दो सगे भाइयों की उस्तरे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी साजिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। यूपी पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया है। घटना बदायूं के सिविल लाइंस की है। वही इस हत्याकांड में शामिल जावेद अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
घर के पास सेलून चलाता था हत्यारा साजिद
उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में हुए हत्याकांड का आरोपी साजिद ठेकेदार विनोद ठाकुर (मृतक बच्चों के पिता) के घर के सामने सेलून चलाता था। कल शाम करीब 6 बजे उसने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, मोहम्मद साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों की गला काटकर हत्या की है। उसके दोनों हाथ मासूमों के खून से सने थे।
ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम
जानकारी के अनुसार, हत्यारा विनोद ठाकुर के घर के पास सेलून चलाता था, ठेकेदार विनोद का परिवार बाबा कॉलोनी में रहता है। विनोद की पत्नी ब्यूटी पॉर्लर में काम करती हैं। घटना के समय विनोद घर पर नहीं थे। घर में उनकी पत्नी और तीनों बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान हत्यारा मंगलवार की शाम 6 बजे उनके घर में साजिद पहुँचा। वो बच्चों को चीज खिलाने के बहाने घर के अंदर ले गया। कमरे में बंद कर के उसने सभी बच्चों की बारी-बारी से गर्दनें काटी। गर्दन काटने के लिए उस्तरे का प्रयोग किया गया है। साजिद ने तीसरे बच्चे की भी गर्दन काटने का प्रयास किया। हालाँकि, वो खुद को जैसे-तैसे छुड़ा कर भाग निकला। घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मृतक बच्चों का गला काट कर खून भी पिया गया है।
दरिंदे ने पिया बच्चों का खून
परिजनों का आरोप है कि, बच्चों की हत्या के बाद आरोपी साजिद और उसके साथी ने उनका खून भी पिया है। हालांकि IG रेंज का कहना है कि खून आदि पीने के आरोपों की जाँच करवाई जा रही है।
हत्या के बाद मौके से भागा आरोपी
ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर में घुसकर उनके दो मासूम बच्चे आयुष और अहान की हत्या के बाद आरोपी साजिद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। पुलिस की टीम उसका पीछा करते हुए शेखूपुर के जंगल पहुंची। पुलिस को अपने पीछे आते देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसपर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमे हत्यारा साजिद मारा गया। वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई भी घायल हुए है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
परिजनों ने की हत्यारे की लाश देखने की मांग
वहीं बच्चों के पिता विनोद ने हत्यारे साजिद की लाश दिखाने की मांग पुलिस से की है। उन्होंने कहा है कि, जिस हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है उसकी लाश दिखाओं। अगर नहीं दिखाया तो वह परिवार के साथ दिन निकलते ही आत्मदाह कर लेगा। पुलिस ने यह बात सुन विनोद को हत्यारोपी का शव दिखाने का आश्वासन दिया है।