

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

More than 200 rehabilitated Naxalite youths want to have their sterilization procedures reversed.
नक्सली संगठन में रहने के दौरान माओवादी नेतोओं द्वारा जिन युवाओं की जबरन नसबंदी कराई गई थी, आत्मसमर्पण के बाद अब वे अपना घर-परिवार बसाना चाहते हैं। बताया जा रहा है, कि 200 से अधिक पुनर्वासित नक्सली अपनी नसबंदी खुलवाना चाहते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बस्तर पहुंचकर विशेष चिकित्सा शिविर में यह प्रक्रिया पूरी करेगी।
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पिछले दिनों पुलिस के आला अधिकारियों के साथ पुनर्वास की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आपको बता दें, कि नक्सली संगठनों में भर्ती के होने के बाद कई युवाओं की जबरन नसबंदी करा दी जाती थी। आत्मसमर्पण करने के बाद मुख्यधारा में लौटे कई युवक अब शादी-विवाह कर अपना घर-परिवार बसाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से अपनी नसबंदी खुलवाने में सहयोग मांगा है।