

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

More trouble ahead for rail passengers: 13 trains cancelled and 11 express trains to run behind schedule from December 6 to 18
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड पर चौथी रेल लाइन परियोजना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस परियोजना के तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम भी प्रस्तावित है।इन तकनीकी कार्यों के कारण 6 से 18 दिसंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में 13 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद रहेंगी। सात ट्रेनों को बीच रास्ते में समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा, जबकि 11 एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। रेलवे के इस बदलाव से बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी।
रेलवे के अनुसार, 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरारोड मेमू और रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी।वहीं, 7 से 18 दिसंबर तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू, गेवरारोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर, बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू, रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर का परिचालन बंद रहेगा।
निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के गंतव्य और प्रारंभिक स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (7 से 18 दिसंबर): ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी। बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच परिचालन रद रहेगा।
कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर): ट्रेन बिलासपुर से रवाना होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी।
विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (6 से 17 दिसंबर): ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर-कोरबा के बीच परिचालन बंद रहेगा।
कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस (7 से 18 दिसंबर): ट्रेन बिलासपुर से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच रद रहेगी।
निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (10 और 12 दिसंबर): ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर-रायगढ़ के बीच नहीं चलेगी।
रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12 और 14 दिसंबर): ट्रेन बिलासपुर से रवाना होगी। रायगढ़-बिलासपुर के बीच परिचालन रद रहेगा।
रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से रवाना करने का फैसला लिया है। तारीख और विलंब की अवधि इस प्रकार है:
10 से 14 दिसंबर पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) 3 घंटे
10 से 14 दिसंबर सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12809) 2 घंटे 30 मिनट
11 से 15 दिसंबर गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी (12070) 2 घंटे
11 से 15 दिसंबर रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249) 2 घंटे
10 से 12 दिसंबर ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 9 घंटे
12 से 14 दिसंबर पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 7 घंटे
11 और 12 दिसंबर एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12101) 3 घंटे 15 मिनट
14 दिसंबर भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880) 4 घंटे 15 मिनट
15 दिसंबर पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (22866) 4 घंटे 30 मिनट
13, 14 और 15 दिसंबर विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) 1 घंटा
13, 14 और 15 दिसंबर कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (18239) 1 घंटा
7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस का परिचालन भी बदले हुए स्वरूप में होगा। इस दौरान कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच यह ट्रेन पैसेंजर के रूप में चलेगी।रेलवे के तकनीकी कार्यों के चलते यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित समय की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान असुविधा से बचा जा सके।