

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

New revelation regarding Epstein's estate: Close associate Dr. Karina Shuliak could inherit a fortune worth millions.
वॉशिंगटन। कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की संपत्ति को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, उनकी करीब 900 करोड़ रुपये की संपत्ति और 33 कैरेट की बेशकीमती हीरे की अंगूठी बेलारूस की डेंटिस्ट डॉ. कैरिना शुलियाक को मिल सकती है। कैरिना एपस्टीन की करीबी सहयोगी रही थीं और दोनों के बीच लंबे समय तक संबंध होने की बात सामने आई है।
दस्तावेजों से पता चला है कि साल 2019 में जेल में मौत से पहले जेफ्री एपस्टीन ने आखिरी फोन कॉल डॉ. कैरिना शुलियाक को ही किया था। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से सार्वजनिक किए गए लाखों दस्तावेजों में दोनों के बीच बातचीत, निजी संदेशों और तस्वीरों से जुड़े कई अहम विवरण सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन ने कैरिना शुलियाक की डेंटिस्ट्री की पढ़ाई का खर्च उठाया था। उन्होंने उन्हें कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने में भी आर्थिक सहयोग किया और उनके परिवार की मदद करने की बात भी सामने आई है।
हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि कैरिना शुलियाक को एपस्टीन की संपत्ति में से कितनी राशि मिलेगी। संपत्ति के बंटवारे से पहले यौन अपराधों के पीड़ितों को मुआवजा दिया जाना है। इसके अलावा अन्य दावेदार भी इस संपत्ति पर अधिकार जता सकते हैं।जेफ्री एपस्टीन की संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेज लंबे समय से जांच का विषय रहे हैं। नए खुलासों के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी और आर्थिक नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।