

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Nitish Kumar said on going to Rajya Sabha, he will keep an eye on Bihar from Delhi also.
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के अपने फैसले को लेकर पार्टी विधायकों और सांसदों से मिले। पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर शुक्रवार शाम आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं और विधायकों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली जाने के बाद भी उनका ध्यान बिहार की राजनीति और संगठन पर बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह दिल्ली में रहने के बावजूद संगठन और सरकार दोनों पर नजर बनाए रखेंगे और सभी से संवाद भी जारी रहेगा।
नेताओं ने रखे अपने विचार
बैठक की शुरुआत जदयू के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के फैसले से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भावुक हैं।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी अपने विचार रखे। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया।
निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग
बैठक के दौरान जदयू विधायकों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग भी उठाई।