

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Objectionable video of a teacher at a school goes viral; parents demand strict action.
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दोनों स्कूल परिसर में अनुचित स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। मामले के सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच के आदेश दिए।
डीईओ द्वारा गठित जांच टीम ने वायरल वीडियो की जांच की। जांच में वीडियो को सही पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। प्रशासन ने दोनों को उनके वर्तमान स्कूल से हटाकर अलग-अलग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों में अटैच कर दिया है।
विभागीय आदेश के अनुसार खैरवार पारा में पदस्थ शिक्षक को नवागढ़ बीईओ कार्यालय तथा शिक्षिका को अकलतरा बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं।
घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी होती है, उनसे इस प्रकार के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती। अभिभावकों ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई थी। जांच में वीडियो सही पाया गया, जिसके बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें अलग-अलग बीईओ कार्यालयों में अटैच किया गया है।