

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Opposition raises questions on film 'Dhurandhar' which shows Atiq-ESI link
मुंबई। फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के संबंध को दिखाने पर विपक्ष नाराज है। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र विधायक अबू आजमी ने फिल्म की कड़ी आलोचना करते हुए इसे "झूठी" बताया और सवाल उठाया कि अगर यह पाकिस्तानी फिल्म है, तो इसे पाकिस्तान में क्यों नहीं दिखाया जाता।
कांग्रेस ने लगाया नफरत फैलाने का आरोप
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि फिल्म देशभर में नफरत फैलाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि हिंसा और कथित अपराधों को एक विशेष समुदाय से जोड़कर दिखाया गया है, जो भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है।
भाजपा नेताओं ने किया फिल्म का बचाव
वहीं भाजपा के नेता फिल्म का बचाव कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फिल्म निर्माता केवल वही सामग्री चुनते हैं, जो दर्शकों को पसंद आए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस.पी. वैद ने भी फिल्म को वास्तविकता का चित्रण बताया। बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि अतीक अहमद पर अगर ऐसी कहानी दिखाई जा रही है तो यह उचित है।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म का दूसरा पार्ट भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल हो गया। रिलीज के पहले दिन गुरुवार को ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।