ताजा खबर

PNB बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी में जुटी जांच एजेंसियां

By: DM
New Delhi
4/14/2025, 8:55:57 AM
image

PNB scam accused Mehul Choksi arrested in Belgium

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम के एक अस्पताल से भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर अरेस्ट किया गया। अब भारत उसे प्रत्यर्पित कराने की कोशिशों में जुट गया है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई लंबे समय से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही थीं। चोकसी सितंबर 2024 से ही बेल्जियम में रह रहा था, जहां वह ब्लड कैंसर का इलाज करा रहा था। इसी बीमारी का हवाला देकर उसके वकीलों ने पहले प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश की थी। लेकिन जांच एजेंसियों ने तर्क दिया कि अगर वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम जा सकता है, तो भारत भी आ सकता है।

ईडी और सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोकसी को गिरफ्तार किया। हालांकि, अब चोकसी बेल्जियम की अदालत में कानूनी लड़ाई शुरू कर सकता है, जिससे भारत लाने की प्रक्रिया में कुछ वक्त लग सकता है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

मेहुल चोकसी 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के PNB घोटाले का मुख्य आरोपी है। वह 2018 में देश छोड़कर भाग गया था और तब से एंटीगुआ में रह रहा था। उसके भतीजे नीरव मोदी पर भी इसी घोटाले में आरोप हैं और वह लंदन में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है।

चोकसी की गिरफ्तारी के बाद भारत में उसके खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाईयों की भी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। 2018 में ईडी ने चोकसी की 1,217 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं, जिनमें मुंबई, कोलकाता, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सूरत और नासिक की बहुमूल्य संपत्तियां शामिल हैं।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

2021 में चोकसी के एंटीगुआ से लापता होने और फिर डोमिनिका में पाए जाने की खबरों के बाद मामला और पेचीदा हो गया था। उस समय चोकसी ने आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंसियों ने उसका अपहरण किया था। इसी आरोप के चलते इंटरपोल ने उसके खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस को भी रद्द कर दिया था।

 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media