

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Pankaj Jha raised the issue of Bhopal gas tragedy, targeting Rahul Gandhi
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए 1984 की भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र किया और पार्टी नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया।
सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा
पंकज झा ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय देश की नीतियां “अमेरिकी प्रभाव” में संचालित होती थीं। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए भोपाल गैस त्रासदी के दौरान लिए गए फैसलों पर सवाल उठाए।
उन्होंने दावा किया कि यूनियन कार्बाइड के तत्कालीन प्रमुख को वॉरेन एंडरसन गिरफ्तार किए जाने के बावजूद सरकार ने उन्हें सुरक्षित अमेरिका भेजने में मदद की। झा के अनुसार, इतने बड़े हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार का ध्यान एंडरसन को बाहर भेजने पर था।
त्रासदी का संदर्भ
गौरतलब है कि दिसंबर 1984 में भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड प्लांट से जहरीली गैस रिसाव हुआ था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई और लाखों प्रभावित हुए। यह दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदियों में से एक मानी जाती है।
राहुल गांधी पर सीधा हमला
पंकज झा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान का हवाला देते हुए पलटवार किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के प्रभाव में होने का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए झा ने कहा कि “आज की सरकार को अमेरिका नियंत्रित बताने वाले पहले अपने इतिहास को देखें।”
विदेश नीति को लेकर बचाव
पंकज झा ने मौजूदा केंद्र सरकार की विदेश नीति का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की भूमिका पहले से ज्यादा प्रभावशाली बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया आज भारत को “विश्वसनीय साझेदार” के रूप में देख रही है।