

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Patwari arrested for taking bribe in Saja, ACB caught him red-handed accepting Rs 15,000
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान ओंकार सुनवानी के रूप में हुई है, जिसे 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जमीन के काम के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लंबे समय से पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ओंकार सुनवानी ने रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। इसमें पहली किस्त के तौर पर 15 हजार रुपए दिए जाने थे।
शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
किसान नरोत्तम ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच और पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपए सौंपे, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ जारी
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।