

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Traders in Ambikapur express outrage over a ₹50 lakh theft; Minister Rajesh Agrawal calls the Station House Officer (SHO), receives assurance of action within 2–3 days.
अंबिकापुर। शहर में 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई में देरी को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। खरसिया रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग में कर्मचारियों पर लाखों रुपये की चोरी करने का आरोप है। मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने अग्रसेन भवन में बैठक आयोजित की। इस बैठक में मंत्री राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए। व्यापारियों ने उनके सामने अपनी शिकायत और नाराजगी जाहिर की।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि 50 लाख रुपये की चोरी जैसे गंभीर मामले में अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार देरी होने से व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने तत्काल मामले में हस्तक्षेप किया और मौके से ही कोतवाली थाना प्रभारी (TI) को फोन लगा दिया।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने फोन पर कोतवाली TI से चोरी के मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि आखिर इतने बड़े मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई है। इस पर TI ने भरोसा दिलाया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
फोन पर बातचीत के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब चोर नहीं पकड़े जा रहे हैं तो उन्हें छुड़ाने के लिए आ जाइए। मंत्री की इस टिप्पणी के दौरान बैठक में मौजूद व्यापारियों के बीच भी चर्चा होती रही।
मंत्री राजेश अग्रवाल और कोतवाली TI के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि TI द्वारा दिए गए दो से तीन दिन के आश्वासन के भीतर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।