

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Pharmacy student murdered in Bhilai: Accused entered rented house and attacked her with a knife; he had been pressuring her to marry him.
भिलाई। रामनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर फार्मेसी की पढाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा खुशी साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा पर ताबडतोड हमला किया। वार में पेट और पसलियों के पास गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छात्रा की सहेली नहाने गई हुई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने छात्रा के परिवार से भी संपर्क किया था, लेकिन परिजनों ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
मृतका खुशी साहू बेमेतरा जिले के कुही गांव की रहने वाली थी। करीब दो महीने पहले वह फार्मेसी की पढाई के लिए भिलाई आई थी और शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में अध्ययन कर रही थी। अपनी पढाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर स्थित एक कैफे में भी काम करती थी। परिवार में वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विभिन्न पहलुओं से जांच आगे बढाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जगदलपुर। घाटपदमूर पंचायत के नेगीगुडा गांव में पीलिया से एक युवती की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में दूषित पेयजल को संक्रमण का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
अधिकारियों ने गांव के विभिन्न जलस्रोतों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमण के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर 30 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की है। अब तक गांव में 40 से ज्यादा पीलिया के मरीज सामने आने की जानकारी मिली है।