

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Plot to attack Delhi Police locations foiled; four terrorists arrested.
नई दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और गैंगस्टर शहजाद भट्टी का मॉड्यूल दिल्ली पुलिस के थानों और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।
इस मामले में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने दिल्ली के प्रमुख पुलिस थानों और ठिकानों की रेकी की थी। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान शुभदीप सिंह उर्फ विशाल, गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि, साजन सिंह उर्फ हनी और गगनप्रीत के रूप में हुई है।
ये आतंकी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थ मंगवा रहे थे। वे थानों की लोकेशन और अन्य संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स को भेज रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो विदेशी पिस्टल, नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
डीसीपी प्रवीण कुमार ने जानकारी दी है कि पिछले छह महीनों के भीतर दिल्ली पुलिस अब तक 50 आतंकियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है, जिन्होंने राजधानी को एक बड़े खतरे से बचा लिया है।