

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Politics: Political battle erupts on social media; BJP releases rap song accusing Congress
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ तक पहुंच गया है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा ने एक रैप सॉन्ग के जरिए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
भाजपा के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल BJP4CGState पर पोस्ट किए गए एक मिनट 21 सेकंड के वीडियो में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्ट के साथ लिखे संदेश में कांग्रेस सरकार पर घोटालों का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को “लबरा” (झूठा) का सरताज बताया गया है।
किन नेताओं का जिक्र?
वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला और चावल घोटाला जैसे मामलों का उल्लेख किया गया है।
हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस वीडियो पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के हमले चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं।
सियासी असर पर नजर
वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि इस पोस्ट का जमीनी राजनीति और जनमत पर कितना प्रभाव पड़ता है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों दलों के समर्थकों के बीच तीखी बहस जारी है।