

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Political heat over arrest in Raigarh... Youth injured by airgun pellet in Ambikapur... Two incidents stir up a commotion.
रायगढ़। तारापुर में उपसरपंच राजू डनसेना की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने उपसरपंच को तत्काल रिहा करने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।मामला ग्राम पंचायत तारापुर में सरपंच डिग्री लाल सिदार के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा है। उपसरपंच और पंचों ने 27 जुलाई को एसडीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन के बाद निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की। मामले में 10 सितंबर को सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई थी। इसी बीच गुरुवार रात पुलिस राजू डनसेना को कोतरा रोड थाने ले गई। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अंबिकापुर के नमनाकला रिंग रोड स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम परिसर में शुक्रवार शाम एयरगन से फायरिंग की घटना सामने आई। आश्रम के मैदान में बैठे दो युवकों में से एक आयुष सोनकर छर्रा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने फादर विनोद तिर्की को हिरासत में लेकर एयरगन जब्त कर ली है।जानकारी के मुताबिक आश्रम का मैदान खटिकपारा मोहल्ले से लगा हुआ है। आश्रम की चाहरदीवारी कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के बच्चे और युवक वहां आते-जाते हैं। शुक्रवार शाम आयुष सोनकर अपने एक साथी के साथ मैदान में बैठा था। इसी दौरान फादर विनोद तिर्की एयरगन लेकर वहां पहुंचे।युवकों का कहना है कि फादर को बंदूक के साथ देखकर वे वहां से भागने लगे। इसी दौरान कथित तौर पर एयरगन से फायर किया गया। छर्रा आयुष की गर्दन के पिछले हिस्से में लगा, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल युवक और उसके साथी ने आरोप लगाया कि फायरिंग के बाद फादर ने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई।आयुष का कहना है कि वह बचपन से इस मैदान में खेलता रहा है। वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि फायरिंग में इस्तेमाल एयरगन को आश्रम से जुड़े लोगों ने कपड़े में लपेटकर छिपाने का प्रयास किया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।