

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Politics heats up over 'eclipse minister' remark, Deputy CM Sharma hits back at Congress, saying, 'Look within your own backyard.'
रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा ‘ग्रहण मंत्री’ कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस टिप्पणी को शब्दों की निम्नता बताते हुए कांग्रेस नेताओं को अपने आचरण पर आत्ममंथन करने की नसीहत दी।
‘अपने गिरेबान में झांक कर देखें’
विजय शर्मा ने कहा कि, उन्हें क्या कहा गया, यह स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शब्द उनके स्तर को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।
कांग्रेस शासनकाल की घटनाओं का दिलाया हवाला
उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि टीचर्स डे के दिन एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, तब कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया क्या थी। उन्होंने पाटन विधानसभा क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्याओं का भी उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि उस समय कांग्रेस नेताओं ने संवेदनशीलता क्यों नहीं दिखाई।
जेल संबंधी बयान पर भी साधा निशाना
विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के जेल से जुड़े बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति कहां करनी है और कहां नहीं, इसका अंतर समझना चाहिए। शर्मा ने कहा कि वे भी उसी जेल में रहे हैं, लेकिन बाहर आने के बाद उन्होंने जेल की परिस्थितियों को लेकर राजनीति नहीं की।
दरअसल, राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में चैतन्य बघेल ने आरोप लगाया था कि जेल में उन्हें गंदा पानी दिया गया और कैदियों को अमानवीय परिस्थितियों में रखा जाता है।
बयानबाजी से बढ़ी सियासी तकरार
इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे आने वाले समय में यह विवाद और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।