

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Preparations to curb religious conversion in Dhamtari
धमतरी जिले में ईसाई समाज द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में हिंदुओं की उपस्थिति पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हिंदू संगठन और ईसाई समाज के पदाधिकारियों के बीच शांति समिति की बैठक में इस बात पर सहमति बनी।
इस बैठक में दोनों पक्षों ने यह तय किया, कि यदि प्रार्थना सभा में कोई हिंदू मिला तो इसे मतांतरण मानकर प्रशासन से इसकी शिकायत की जाएगी। इस बैठक में हिंदू संगठनों ने इस बात पर जोर दिया, कि ईसाई समाज के लोग उपचार और आर्थिक सहायता के नाम पर हिंदुओं के घरों में नहीं जाएंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देहारी की उपस्थिति में यह तय किया गया, कि मतांतरण के लिए विधिवत प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस बैठक में हिंदू संगठन के दीपक सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम निषाद, चित्रेश साहू, डागेश्वर साहू, मोहन साहू समेत समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी के साथ-साथ एएसपी डीसी पटेल, एसडीएम पीयूष तिवारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया, कि मतांतरित होने की स्थिति में उससे पूर्व शासन से मिलने वाले सभी लाभ रद्द किए जाएं। इसके अलावा हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की, कि शहर में बाइबिल के शॉट टर्म कोर्स में हिंदू बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाए। इसके साथ ही यहां पढ़ रहे हिंदू बच्चों की जानकारी प्रशासन को दिया जाए। बैठक में ईसाई समाज के पदाधिकारियों ने कहा, कि हम कहीं भी चंगाई सभा का आयोजन नहीं करते हैं। समाज के लोग मिल-जुलकर एक स्थान पर प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा, कि हम किसी का मतांतरण नहीं कराते हैं। यदि कोई स्वेच्छा से ईसाई समाज में आना चाहता है, तो वह कानूनी प्रक्रिया पूरी करके आए।