

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

President Vladimir Putin reaches India, words written on special plane become topic of discussion
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके आगमन से पहले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। जैसे ही पुतिन का विमान दिल्ली में उतरा, सोशल मीडिया और खबरों में उनके विशेष विमान को लेकर चर्चा तेज हो गई।
दरअसल, पुतिन जिस विमान से भारत पहुंचे हैं, वह विशेष रूप से निर्मित इल्यूशिन IL-96 है, जिसे रूसी राष्ट्रपति के बेड़े का मुख्य विमान माना जाता है। इस विमान पर लाल रंग के मोटे अक्षरों में “Россия” लिखा होता है, जिसका अर्थ है “रूस”। यह शब्द रूसी सिरिलिक वर्णमाला से लिखा गया है।
इससे पहले जब व्लादिमीर पुतिन अलास्का पहुंचे थे, उस दौरान भी उनके विमान पर लिखे इसी शब्द को लेकर काफी चर्चा हुई थी। उस समय उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति से होनी थी, जो यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों का हिस्सा थी। विमानन विशेषज्ञों ने उस वक्त ट्रम्प और पुतिन के विमानों की तुलना भी की थी।
भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुतिन इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं।