

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Prime Minister Modi completes 12 years Chief Minister Vishnudeo Sai congratulates him
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में शासन की सोच और कार्यशैली में व्यापक बदलाव आया है, जिसमें सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखा गया है।
अंत्योदय की भावना को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प आज देशभर में दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन की दिशा में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई गति
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की पहुंच दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक सुनिश्चित हुई है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली लोगों की जिंदगी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समाज के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार किया है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री मोदी की सोच ने शासन व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया है।
विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को व्यवहार और नीति का आधार बनाया है। यही कारण है कि आज देश विकास और सामाजिक समावेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक आत्मगौरव, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुनः बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।